Search

 
 
 

सीएम हेमंत और बाबूलाल ने राष्ट्रपति को दी जन्मदिन की बधाई

सीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी है.
 

Ranchi :  सीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी है. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है. मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.

 

 बीजेपी नेता ने दीर्घायु जीवन की कामना की

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. आगे लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही