Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत और चीफ जस्टिस संजय मिश्रा ने की नवनिर्मित हाइकोर्ट की आधारभूत संरचनाओं पर चर्चा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के बीच बुधवार को हुई मुलाकात में धुर्वा स्थित नवनिर्मित हाईकोर्ट में आधारभूत संरचनाओं से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई.
मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में हुई बातचीत के दौरान हाईकोर्ट और अधीनस्थ कोर्ट (न्यायालयों) में आधारभूत संरचना तथा मानव बल की उपलब्धता पर भी विचार विमर्श किया गया. इस पर ससमय समाधान करने के प्रयास पर बल दिया गया. इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, विधि विभाग के प्रधान सचिव नलिन कुमार, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर, महाधिवक्ता राजीव रंजन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार, कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/12-2.jpeg"

alt="" width="1280" height="853" />
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-urban-water-supply-scheme-up-to-5000-liters-of-water-free-every-month/">रांची

शहरी जलापूर्ति योजना : हर माह 5000 लीटर तक पानी फ्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही