Search

 
 
 

सीएम हेमंत ने रॉयल्टी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताया खुशी

 
Ranchi : राज्य के खनन और खनिज के रॉयल्टी पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी जाहिर करते हुए आभार प्रकट किया है. कोर्ट के फैसले पर सीएम हेमंत ने कहा कि कोर्ट ने झारखंड के बकाए एक लाख, 26 हजार करोड़ के भुगतान का भी आदेश दिया है. यह बड़ी जीत है. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आज के ऐतिहासिक फैसले से हमारी लगातार मांग सफल हुई है. अब झारखंड को केंद्र से मिलेंगे अपने बकाये के एक लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये. उन्होंने कहा कि हर झारखंडी के इस बकाये/अधिकार को लेकर आपकी अबुआ सरकार लगातार आवाज बुलंद कर रही थी. उन्होंने कहा कि अब हमें 2005 से खनिज रॉयल्टी का बकाया मिलेगा. 12 साल में चरणबद्ध तरीक़े से यह भुगतान होगा. राज्यवासियों के हक सुरक्षित होने के साथ इन पैसों का उपयोग जन-कल्याण में होगा, और हर झारखंडवासी को इसका पूरा लाभ मिलेगा. https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1823698781906591834

इसे भी पढ़ें -बुची">https://lagatar.in/ishan-kishan-led-jharkhand-announces-23-member-squad-for-buchi-babu-tournament/">बुची

बाबू टूर्नामेंट के लिए ईशान किशन की अगुवाई वाली झारखंड ने 23 सदस्यीय टीम घोषित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही