Search

 
 
 

सीएम हेमंत ने दिल्ली के एक बस पड़ाव का नाम बिरसा मुंडा के नाम पर रखने पर जताई आपत्ति

 
Ranchi :  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली के एक बस पड़ाव का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखे जाने पर आपत्ति जताई है. सीएम ने बस पड़ाव की तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि ये है वह बस स्टॉप, वह चौक जिसका नाम हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर रखा गया है.  यह अपमान नहीं है तो और क्या है ?

क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था ?

क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था ? क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था ? यह झारखंडियों समेत देश के सभी आदिवासियों-मूलवासियों का अपमान है.   हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस कदम को तुरंत वापस ले. हमारे भगवान हमारे नायक को उनकी प्रतिष्ठा, हमारी आस्था केअनुकूल स्थान दें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही