Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूक्रेन में फंसे झारखंडियों की सूची CM हेमंत ने गृह मंत्रालय को दी, शाह से अपील- वापसी सुनिश्चित का अधिकारी को दें निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने यूक्रेन में फंसे झारखंडियों की वस्तु स्थिति के बारे में उन्हें अवगत कराया है. पत्र के साथ मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय को यूक्रेन में फंसे झारखंडियों की सूची भी भेजी है. लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे झारखंड के व्यक्तियों की सूची, उनके पते और संपर्क नंबरों के साथ भेज रहा हूं. आपसे अनुरोध करता हूं कि भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों को हमारे राज्य में उनकी सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाने का निर्देश दें. तब तक उन्हें आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति के साथ सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा सकता था. कदम उठाने के साथ वे राज्य सरकार को पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराएं. मिली जानकारी निश्चित रूप से चिंतित परिवारों के लिए ठोस आश्वासन का काम करेगी. इसे भी पढ़ें -Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-17-year-old-neha-of-india-will-not-leave-ukraine-the-reason-is-very-emotional/">Russia-Ukraine

War  :  भारत की 17 साल की नेहा नहीं छोड़ेगी यूक्रेन, वजह बेहद इमोशनल है…

संकट की घड़ी में घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए

हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री से कहा है कि इन दिनों यूक्रेन में 18,000 छात्रों सहित 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं. इसमें कई लोग झारखंड के भी हैं. उनके कार्यालय से झारखंड के उन व्यक्तियों के रिश्तेदार लगातार संपर्क कर रहे हैं, जो इस युद्ध के समय यूक्रेन में फंसे हुए हैं. फंसे लोग दहशत और आतंक की स्थिति में हैं. ऐसे में इस संकट की इस घड़ी में हमें उन तक पहुंचना चाहिए और वहां से निकाल कर घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए.

स्टेट माइग्रेंट कंट्रोल रूम ने 86 झारखंडी की सूची जारी की थी

बता दें कि शनिवार को स्टेट माइग्रेंट कंट्रोल रूम ने यूक्रेन में फंसे 86 झारखंडी की सूची जारी की थी. फंसे 86 लोगों में 62 पुरुष और 24 महिलाएं शामिल हैं. इनमें सबसे ज्यादा रांची और फिर हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम के लोग हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि यूक्रेन में फंसे सभी झारखंडवासी अपने निजी खर्च से वापस आते हैं तो पूरी राशि को राज्य सरकार Reimburse यानी अदा करेगी. इसे भी पढ़ें –राजेश">https://lagatar.in/rajesh-thakur-claims-congress-workers-will-meet-target-adding-15-lakh-new-members-by-31-march/">राजेश

ठाकुर का दावा : 31 मार्च तक कांग्रेस कार्यकर्ता 15 लाख नये सदस्य जोड़ने का लक्ष्य पूरा करेंगे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही