- कहा, आनेवाली पीढ़ी को अपने वीरों, शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान से अवगत कराना जरूरी
- पार्कों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में सहयोग करें
- हम विकास में पर्यावरण को साथ लेकर आगे बढ़ें, इसी में सब का कल्याण
alt="" width="1032" height="688" />
पार्क में वीर कुंवर सिंह की पूरी जीवनी दिखेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां उनकी सिर्फ प्रतिमा ही नहीं होगी, बल्कि वीर कुंवर सिंह की पूरी जीवनी का जिक्र होगा, ताकि जो भी लोग यहां आएंगे, उनके बारे में जानकारियां लेकर जाएंगे. यह इसलिए जरूरी है कि आगे आने वाली पीढ़ी को हम अपने वीरों, शहीदों , स्वतंत्रता सेनानियों और आंदोलनकारियों के योगदान से अवगत करा सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरमू इलाके से हमारा पुराना नाता रहा है. मैं यहां रहा भी हूं और यहां का मतदाता भी हूं. ऐसे में यहां हो रहे बदलाव को देखता भी आ रहा हूं . इसी क्रम में वर्ष 2012-13 में जब नगर विकास मंत्री था, तो यहां के छोटे- बड़े मैदानों को सुसज्जित करने की योजना बनाई थी. लेकिन, सरकार से अलग होने के बाद यह योजना अधूरी रह गई. पुनः जब हमारी सरकार बनी, तो मैंने अपनी इस योजना को हकीकत रूप देने का कार्य शुरू किया. आज वीर कुंवर सिंह पार्क हरमू वासियों को समर्पित कर रहे हैं.alt="" width="1032" height="688" />
शहर के मैदानों को व्यवस्थित और सुसज्जित कर रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शहरों में मैदान काफी कम रह गए हैं. ऐसे में जो मैदान हैं, उन्हें व्यवस्थित और सुसज्जित करने का काम सरकार कर रही है. इसी कड़ी में हरमू स्थित इस मैदान को पार्क के रूप में विकसित किया गया है, ताकि इस इलाके के लोग इसका इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकें. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पार्को को स्वच्छ और सुरक्षित करने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं.alt="" width="1032" height="688" />
पर्यावरण को साथ लेकर चलें
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस तरह शहरीकरण हो रहा है, उससे पर्यावरण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. आज शहरों में कंक्रीट के जंगल बनते जा रहे हैं. अगर हम सचेत नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे . उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण को साथ लेकर आगे बढ़ें. उसे पीछे नही छोड़ें. पर्यावरण सरंक्षण के लिए हर मुमकिन कदम उठाएं, क्योंकि इसी में हमारा कल्याण निहित है. उन्होंने कहा कि कम से कम अपने वीरों- शहीदों के सम्मान स्वरूप पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार विशेष तौर पर गंभीर है . इसी कड़ी में शहरों में एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा हमारी सरकार ने की है. इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित करना है. इस दिशा में आगे कई और निर्णय लिए जाएंगे. इसे भी पढ़ें – बुधवार">https://lagatar.in/suspended-congressmen-will-do-parallel-program-of-state-congress-on-wednesday/">बुधवारको प्रदेश कांग्रेस के समानांतर कार्यक्रम करेंगे निलंबित कांग्रेसी [wpse_comments_template]

Leave a Comment