Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्विटर पर चला #सीएम हेमंत हमारा अभिमान, JMM ने पूछा- चुनाव आयोग का नाम क्या भाजपा आयोग करना चाहिए?

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रहने या नहीं रहने को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस को भेज दिया है. अब जल्द ही राजभवन इस बारे में फैसला जारी करेगा. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो के द्वारा `सीएम हेमंत हमारा अभिमान` हैशटैग चलाया जा रहा है. इसके साथ ही झामुमो ने पूछा है कि, क्या चुनाव आयोग का नाम बदलकर भाजपा आयोग कर देना चाहिए? अपने ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल पर झामुमो ने लिखा है कि क्या संवैधानिक संस्थाओं ने अपने आप को बिका दिया है? चुनाव आयोग के सीलबंद लिफाफे के अंदर की जानकारी क्या है, यह भाजपा सांसद, इनके नेताओं और गोदी मीडिया के तथाकथित पत्रकारों को कैसे पता चला?     झामुमो ने लिखा है कि जनता के दरवाजे में भाजपा के निर्लज नेता झारखंड के आदिवासी पुत्र और झारखंडी सरकार से बार-बार हारते चले गए. इनसे कुछ न बन सका तो यह संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने पर उतारू हो गए. मगर यह भी झारखंड है. शोषण का जवाब देना हम जानते हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही