Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत ने हरमू पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, बोले- झारखंड को सुख समृद्धि और संपन्नता का आशीर्वाद दें मां

Advertisement
Advertisement
Ranchiमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की यह 51वीं वर्षगांठ है और इस मौके पर यहां गुजरात के स्वामी नारायण मंदिर का प्रारूप तैयार किया गया है. बारह ज्योतिर्लिंगों को भी दर्शाया गया है. साथ ही सरोवर भी श्रद्धालुओं को लुभाएगा. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल की भांति इस साल भी हमलोग इस महान पर्व के इंतजार में रहते हैं और अब विधिवत रूप से पंडालों के पट खुल रहे हैं. माता के दर्शन हो रहे हैं. माता से विनती है कि झारखंड को आशीर्वाद दें और सुख, समृद्धि और संपन्नता प्रदान करें.

---------------------------

सुबोधकांत ने चर्च रोड पूजा पंडाल का किया उद्धाटन, मां दुर्गा से सभी के लिए मांगा आशीर्वाद

दुर्गा पूजा समिति महावीर मंदिर चर्च रोड का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गुरुवार को किया. मौके पर क्षेत्रवासियों को नवरात्रि व दुर्गा पूजा की बधाई के साथ-साथ आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने की अपील कीई. उन्होंने मानव कल्याण की कामना की एवं मां दुर्गा से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा. मौके पर रांची युवा कांग्रेस के महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी रोहित सिन्हा ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है, आने वाला समय देश के लिए मंगलमय हो, यही मां दुर्गा से प्रार्थना है. मुख्य संरक्षक गुलशन लाल अजमानी ने कहा कि भव्य पंडाल एवं भव्य प्रतिमा के साथ साथ आकर्षक विद्युत सज्जा के माध्यम से भी शहरवासी पंडाल की ओर आकर्षित हो रहे हैं, भक्त माता के दर्शन के लिए पंडाल में उमड़ने लगे हैं. इसे भी पढ़ें आरआर">https://lagatar.in/rr-sporting-club-ratu-road-opened-cm-hemant-inaugurated-with-kalpana-soren/">आरआर

स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड का पट खुला, सीएम हेमंत ने कल्पना सोरेन के साथ किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही