Search

 
 
 

विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने बेंगलुरु पहुंचे सीएम हेमंत

 
Ranchi : कर्नाटक में विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोमवार को बेंगलुरु पहुंचे. सीएम रांची से दोपहर ढाई बजे विमान से बेंगलुरू के लिए रवाना हुए. पहले दिन की बैठक शाम 6 बजे से शुरू हुई. 18 जुलाई को दिन के 11 बजे से आधिकारिक बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अयक्षता में होगी. बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत 26 दलों के नेता भाग ले रहे हैं.

बैठक में सीट शेयरिंग और गठबंधन के नए नाम पर होगी चर्चा 

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न राज्यों में लोकसभा सीटों को लेकर सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी. साथ ही यूपीए गठबंधन का नया नाम दिया जाएगा. वर्तमान में गैर भाजपा फ्रंट का नाम यूपीए (यूनाईटेड प्रोगेसिव एलायंस ) है. इसमें तब्दीली की जा सकती है. इसके साथ ही गठबंधन का एक मुख्य संयोजक या चेयरमैन पर भी मुहर लग सकती है. इसके लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसे भी पढ़ें – बदलाव">https://lagatar.in/phulo-jhano-ashirwad-yojana-creating-story-of-change/">बदलाव

की कहानी गढ़ रही फूलो-झानो आशीर्वाद योजना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही