Search

 
 
 

शोकाकुल मुख्य सचिव से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम हेमंत, शाम को लौटे

 
Ranchi: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी का मंगलवार रात को निधन हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया. वहीं, एक सरकारी कार्यक्रम के लिए गोड्डा पहुंचे मुख्यमंत्री देवघर एयरपोर्ट से ही विशेष चार्टर प्लेन से मुख्य सचिव से मिलने दिल्ली चले गए. इसके अलावा झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स भी मुख्य सचिव से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं. बता दें कि मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री का निधन मंगलवार की शाम को दिल्ली एनसीआर के फोर्टिस हास्पिटल में हो गया था. इस घटना से झारखंड के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है. इसे पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-there-is-a-shortage-of-notes-in-the-banks-of-the-capital-there-is-a-shortage-of-10-rupees-notes/">रांची:

राजधानी के बैंकों में नोटों का टोटा, 10 रूपये के नोटों की कमी

कई अधिकारियों ने दी सांत्वना

मुख्य सचिव से मिलने मुख्यमंत्री बुधवार की शाम नई दिल्ली पहुंचे थे. जबकि दोपहर तक एक दर्जन के करीब सीनियर आइएएस अधिकारी झारखंड से नई दिल्ली पहुंच गए थे. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, प्रभारी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, सीनियर आइएएस अधिकारी एपी सिंह, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह जैसे अधिकारी दिल्ली पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-forced-to-live-in-darkness-for-six-months-electricity-reached-sabar-basti-due-to-the-efforts-of-mla-mangal/">जमशेदपुर

: छह महीने से अंधेरे में रहने को विवश सबर बस्ती में विधायक मंगल के प्रयास से पहुंची बिजली
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही