Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की. यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई. इस दौरान प्रो. बेहरा ने मुख्यमंत्री को 4 सितंबर 2026 को रांची के कटहल मोड़ में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया.
इसे भी पढ़ें:
इस महोत्सव का आयोजन इस्कॉन रांची की ओर से किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए इस्कॉन को शुभकामनाएं दीं.
मुलाकात के दौरान राज्य में युवाओं के कौशल विकास पर भी चर्चा हुई. एआई, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श हुआ.दोनों के बीच तकनीकी शिक्षा के जरिए युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर भी चर्चा हुई.
आधुनिक तकनीक के माध्यम से राज्य की आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर विचार साझा किए गए.इस अवसर पर इस्कॉन रांची के पद्मनाभ दास (पीआर) और सुधीर कृष्ण चैतन्य दास भी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

