Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने जयपाल सिंह मुंडा और सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर याद किया. सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि झारखंड की माटी के लाल, संविधान सभा के सदस्य और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन. हेमंत सोरेन ने आगे लिखा कि जयपाल सिंह मुंडा को सम्मान देते हुए अबुआ सरकार द्वारा ओवरसीज स्कॉलरशिप योजनाओं को चलाया जाता है, जिसमें वंचित समाज के युवा हर वर्ष विदेश में सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा लेते हैं. हेमंत सोरेन ने दूसरे पोस्ट में लिखा कि देश की पहली महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर शत-शत नमन. झारखंड की लाखों बेटियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़कर उनके सपनों को पंख देने का काम कर रही है अबुआ सरकार.
सीएम हेमंत ने जयपाल सिंह मुंडा और सावित्रीबाई फुले को जयंती पर किया याद
Last Updated: Jan 03, 2025 12:00 AM (IST)