Search

 
 
 

बाघमारा और सिंदरी में गरजे सीएम हेमंत, कहा - झारखंड में फिर बनेगी महागठबंधन की सरकार

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को बाघमारा और सिंदरी में महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में फिर महागठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने आरक्षण के मसले पर आरएसएस को भी घेरा. कहा कि आरक्षण समाप्त करने की बात 2015 में संघ प्रमुख ने पीएम से कही था. अगर ये लोग सत्ता में आ गए तो झारखंड में डीलिमिटेशन लागू कर ये हमारे अधिकार को समाप्त कर देंगे. इसे भी पढ़ें -IPS">https://lagatar.in/returning-without-permission-proved-costly-for-ips-they-were-suspended/">IPS

को बिना अनुमित वापस लौटना महंगा पड़ा, हो गए सस्पेंड

भाजपा वाले सिर्फ लूटना जानते हैं

सीएम ने कहा कि भाजपा वाले सिर्फ लूटना जानते हैं. केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मियों को पेंशन नहीं देती है. उनके पेंशन के पैसे को बाजार में लगा दिया जाता है. आज शेयर मार्केट की भी डावांडोल स्थिति है. आज जब हम महिलाओं को सम्मान दे रहे हैं तो इनके पेट में दर्द हो रहा है.

महागठबंधन की सरकार की सफलता से घबरा गए हैं

सीएम ने कहा कि महागठबंधन की सरकार की सफलता से ये लोग घबरा कर समय से पहले चुनाव करा दिया. 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी गैर भाजपा की सरकार ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. झारखंड में फिर से महागठबंधन की सरकार बनेगी.

मंईयां योजना को रोकने के लिए भाजपा कर रही है पीआइएल

सीएम ने कहा कि भाजपा गैंग मंईयां योजना को रोकने के लिए पीआइएल करवा रही है. सुनने में आया है कि कल ही इसकी हाईकोर्ट में सुनवाई है. भाजपा अब और कितना नीचे गिरेगी. जब हम विकास का काम करने लगे तो विपक्ष सरकार गिराने की साजिश में लग गई. इसमें सफल नहीं हो पाए तो मुझे झूठे मामले में जेल में डाल दियाय़ इस चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-sarath-jmm-congresss-defeat-from-jharkhand-is-certain/">पीएम

मोदी ने सारठ में कहा,  झारखंड से जेएमएम-कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना तय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही