Search

 
 
 

साहिबगंज: नवनिर्मित PSA प्लांट में काम शुरू, CM बोले- स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी का प्रयास जारी

 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही है. सीएम ने सभी जरूरी संसाधनों को बढ़ाना ही सरकार की पहली विशेष प्राथमिकता बताया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में मरीजों का समुचित इलाज के लिए सरकार लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

काम कर रही है. इस कड़ी में शुक्रवार को साहिबगंज सदर अस्पताल में नवनिर्मित पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया गया है. जिले में आरटीपीसीआर लैब के आने के बाद पीएसए प्लांट और दो कार्डियक एंबुलेंस शुरू होने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को सहूलियत मिली है. सीएम ने उम्मीद जतायी है कि इसका फायदा न सिर्फ इस जिले बल्कि निकटवर्ती जिले के लोगों को भी मिलेगा.

18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से राज्यभर में 18 साल से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो चुका है. इसके लिए आरंभिक चऱण में पूरे राज्य में 496 टीका केंद्र बनाये गये हैं. साहेबगंज जिले में तीन केंद्रों में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे टीका जरूर लें. इससे कोरोना से बचाव में काफी मदद मिलेगी.

जन प्रतिनिधियों के टीकाकऱण के लिए चलेगा अभियान

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिले के डीसी को निर्देश दिया कि मुखिया, वार्ड पार्षद, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य समेत सभी जन प्रतिनिधियों को टीका लगाने का विशेष अभियान चलाएं. जन प्रतिनिधियों के टीकाकऱण से ग्रामीण इलाकों में सकारात्मक संदेश जाएगा. लोगों के बीच टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में मदद मिलेगी और वे भी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

हाट-बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो

मुख्यमंत्री ने साहिबंगज डीसी को निर्देश देते हुए कि ग्रामीण इलाकों में लगने वाले हाट-बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं. उन्होंने कहा कि गांवों में हाट-बाजार के लिए जगह की कमी नहीं होती है. ऐसे में हाट-बाजारों में लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर ही सामानों की खरीदारी करें. इससे गांवों में संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही