Shambhu Kumar Chaibasa: पूर्व की सरकार ने झारखंड को 20 सालों तक लूटा और हम पर लगाए जा रहे हैं. हमें जितना डराया जाएगा, हम और ज्यादा मजबूत होंगे. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा के हाट बाजार में शहीद देवेंद्र माझी की 29वीं पुण्यतिथि पर झामुमो केंद्रीय कमेटी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे हुए कहीं. उन्होंने कहा कि जब हम तेजी से चलने लगते हैं, तो हमें पीछे खींचने की कोशिश की जाती है. उन्होंने भाजपा का बिना नाम लिए हुए कहा कि 20 साल तक आपने सरकार चलाया और भ्रष्टाचारी हम हो गए. हमारी सरकार इससे डरने वाली नहीं. अगर हमें जेल भेजा जाएगा, तो हमारी जनता मजबूती के साथ लोहा लेगी. अब आर-पार और सीधी लड़ाई होगी. सीएम ने कहा कि झारखंड के गांवों को बर्बाद करने वाली योजनाएं, हम गांवों में नहीं लाने देंगे. धर्म, जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम अपने सभी वादों को पूरा कर रहे हैं. इसे पढ़ें- लापरवाही">https://lagatar.in/many-news-including-kolhan-arrived-from-ranchi-to-investigate-the-case-of-death-due-to-negligence/">लापरवाही
से मौत मामले में जांच करने रांची से पहुंची टीम समेत कोल्हान की कई खबरें
: रामपुर में रविवार से आरसीपीएल-11 शुरू, 16 क्रिकेट टीमों में होगी भिड़ंत समेत 2 खबरें [wpse_comments_template]
से मौत मामले में जांच करने रांची से पहुंची टीम समेत कोल्हान की कई खबरें
हमने अपने वायदा किया पूरा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की हमने अपना वायदा पूरा किया है. पिछली बार जब मैं आया था तो गोइलकेरा हाट बाजार के सौंदर्यीकरण कराने की बात कही थी. बाजार का सौंदर्यीकरण हो गया है. उन्होंने कहा की हमारी सरकार जो बोलती है उसे पूरा करती है. इस मौके पर चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण के सदस्य भुवनेश्वर महतो, झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवारी बहांदा, झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, मोनिका बोयपाई, मानकी मुंडा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा के अलावा जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rcpl-11-starts-from-sunday-in-rampur-2-news-including-clash-between-16-cricket-teams/">हजारीबाग: रामपुर में रविवार से आरसीपीएल-11 शुरू, 16 क्रिकेट टीमों में होगी भिड़ंत समेत 2 खबरें [wpse_comments_template]
Leave a Comment