Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज दोपहर एक बजे सीएम आवास में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) पूछताछ करेगा. इसको लेकर झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार करने वाला `भाग हेमंत भाग` का खेल 40 घंटे के बाद समाप्त हुआ. अब वक्त आ गया कि मुख्यमंत्री अपने पद के अनुरूप व्यवहार करें और जांच में सहयोग करें. कहा कि अगर हेमंत जी ने गुनाह किया है तो उसे कबूल भी कर लें. शायद कबूलनामे के कारण सजा में थोड़ी रियायत हो जाये. [wpse_comments_template]
सीएम पद के अनुरूप व्यवहार कर जांच में सहयोग करें : प्रतुल
Last Updated: Jan 31, 2024 12:00 AM (IST)