Search

 
 
 

CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल ने हजारीबाग सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

 
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में सड़क हादसे में कई लोगों के मरने की खबर से मन दुखी है. परमात्मा दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों और अन्य घायलों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1859471341650575867

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र में यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों के मृत्यु की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है. ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायल सभी लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. https://twitter.com/yourBabulal/status/1859450520685117908

इसे भी पढ़ें - राज्यों">https://lagatar.in/adani-gave-rs-2000-crore-bribe-to-state-governments-and-officers-arrest-should-be-made-rahul-gandhi/">राज्यों

की सरकारों व अफसरों को अडानी ने दी 2000 करोड़ रिश्वत, गिरफ्तारी हो : राहुल गांधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही