Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम ने की अपीलः भटके युवा मेनस्ट्रीम में वापस लौटें, सम्मान के साथ देंगे रोजगार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने एक बार राज्य में भटके युवकों को विश्वास दिलाया है कि अगर वे मेनस्ट्रीम में वापस लौटते हैं, तो सरकार उन्हें सम्मान के साथ जीने का मौका और रोजगार उपलब्ध कराएगी. रविवार को जैप वन ग्राउंड में आयोजित झारखंड राज्य स्थापना दिवस परेड अलंकरण समारोह में पहुंचे सीएम ने भटके युवाओं से यह अपील की. इस दौरान सीएम ने झारखंड पुलिस के जवानों के कार्यों की खुलकर तारीफ की. पुलिस पदाधिकारियों, जवानों और वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों के परिजनों को संबोधित कर सीएम ने कहा कि जवानों का मनोबल ही हमारी ताकत है. इसी ताकत के बल पर आज राज्य में अमन-चैन और शांति का माहौल कायम है. सीएम ने लगातार बारिश के बीच आकर्षक परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/cm-honored-57-policemen-including-chaibasa-sp-on-jharkhand-foundation-day/">झारखंड

स्थापना दिवस पर चाईबासा एसपी समेत 57 पुलिसकर्मियों को सीएम ने किया सम्मानित

उग्रवाद की आड़ में पनपे असामाजिक और आपराधिक संगठनों को करारा जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में उग्रवाद और असामाजिक एवं आपराधिक संगठनों को नियंत्रित करने में काफी हद तक कामयाबी मिल चुकी है. इतना ही नहीं, उग्रवाद की आड़ में पनपे असामाजिक और आपराधिक संगठनों को भी हमने करारा जवाब दिया है. यह केवल हमारे अपने वीर पुलिस जवानों के कारण ही संभव हो पाया है. अलग राज्य बनने के बाद झारखंड की गिनती पूरे देश में सबसे ज्यादा उग्रवाद प्रभावित राज्यों में होती थी. लेकिन जवानों ने अपनी ताकत से उग्रवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है.

हर चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. हमारा मुख्य मकसद हर चेहरे पर मुस्कान लाना है. इसके लिए कई विकास और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. सभी को सम्मान और सुविधाएं मिले, इसी लक्ष्य के साथ सरकार कार्य योजना बना रही है.

जैप वन ग्राउंड का होगा ब्यूटीफिकेशन, बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के डोरंडा स्थित जैप ग्राउंड का ऐतिहासिक महत्व है. यह कई बड़े और महत्वपूर्ण समारोह और कार्यक्रमों का गवाह रहा है. इस मैदान के सौंदर्यीकरण के साथ सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उसका और बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो सके. उन्होंने इस मौके पर जैप परिसर की सड़कों का कालीकरण करने की भी घोषणा की. इसे भी पढ़ें-सारंडा">https://lagatar.in/prashant-bose-was-going-to-attend-the-coordination-committee-meeting-in-saranda-dgp-called-the-arrest-historic/">सारंडा

में कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे प्रशांत बोस, डीजीपी ने गिरफ्तारी को बताया ऐतिहासिक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही