Search

 
 
 

गिरिडीह विधायक सुदिव्य के पिता के श्राद्ध में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

 
Giridih : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 जुलाई बुधवार को गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए. मुख्यमंत्री का काफिला शाम करीब 4:30 बजे विधायक आवास पहुंचा. सोरेन ने विधायक के पिता स्वर्गीय शंभू नाथ विश्वकर्मा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, तत्पश्चात बंद कमरे में जिले के झामुमो विधायकों के साथ मंत्रणा की. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करने में परहेज किया. उनका काफिला शाम करीब 5 बजे गिरिडीह लौट गया. कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, झामुमो नेता प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/national-lok-adalat-in-pakur-on-september-9-the-district-judge-held-a-meeting-with-the-advocates/">पाकुड़

में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर को, जिला जज ने अधिवक्ताओं संग की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही