Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM हेमंत ने HC में शनिवार को 11:07 बजे याचिका दायर कर ED की शक्तियों को दी चुनौती

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली है. उन्होंने आज 11 बजकर 7 मिनट पर याचिका दायर की है. आज शनिवार को ED ने चौथा समन भेजकर उन्हें पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था, लेकिन ईडी कार्यालय जाने से पहले सीएम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ED की कर्रवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है. सीएम ने अपनी याचिका में ED की शक्तियों को भी चुनौती दी है. सीएम ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश को अपना केस लड़ने के लिए नियुक्त किया है. इससे पहले मुख्यमंत्री ने ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट का रूख करने का निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें : नया">https://lagatar.in/congress-is-not-liking-the-new-parliament-building-said-this-is-modi-multiplex/">नया

संसद भवन कांग्रेस को रास नहीं आ रहा, कहा, यह मोदी मल्टीप्लेक्स है, सत्ता परिवर्तन के बाद बेहतर उपयोग करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही