Search

 
 
 

झारखंड आंदोलन के साथी दिगंबर मरांडी के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Ranchi News: हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा दिशोम गुरुजी के संघर्ष के साथी दिगंबर मरांडी के निधन की खबर बेहद दुख देने वाली है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के कठिन दौर में दिगंबर मरांडी का योगदान और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने दिवंगत दिगंबर मरांडी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ साथी दिगंबर मरांडी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा दिशोम गुरुजी के संघर्ष के साथी दिगंबर मरांडी के निधन की खबर बेहद दुख देने वाली है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के कठिन दौर में दिगंबर मरांडी का योगदान और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने दिवंगत दिगंबर मरांडी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने शोक में डूबे परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की कामना की. मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही