Search

सीएम हेमंत सोरेन ने सभी डीसी को दिया निर्देश, चुनाव आयोग के नियमों को तोड़ने की आजादी नहीं

-सरकार और भाजपा के बीच ठनी -हिमंता विस्वा सरमा बोले, हम किसी नियम या संवैधानिक प्रावधान का नहीं कर रहे उल्लंघन -गिरिडीह जिला प्रशासन ने कहा- गोगो दीदी योजना के नाम से कोई की योजना संचालित नहीं Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन के एक आदेश के बाद राज्य सरकार और भाजपा में ठन गई है. सीएम ने सोमवार को सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा है कि सभी जिलों के डीसी संज्ञान लें और सुनिश्चित करें कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का सख्ती से पालन हो. झारखंड में किसी को चुनाव आयोग के नियमों को तोड़ने की आजादी नहीं है. सभी डीसी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें. साथ ही सुसंगत धाराओं में मुकदामा कायम करते हुए सूचना दें. सीएम के इस निर्देश के बाद असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता चुनाव अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभाव में आती है. अधिसूचना जारी होने तक, प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने कार्यक्रम संचालित करने का अधिकार है. जब तक हम किसी नियम या संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, हमारी गतिविधियों में राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप अवैध माना जाएगा.

हेमंत ने एक्स पर क्या लिखा

सभी उपायुक्त संज्ञान लें एवं सुनिश्चित करें कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का सख्ती से पालन हो. झारखंड में किसी को केंद्रीय चुनाव आयोग के नियमों को तोड़ने की आज़ादी नहीं है. सभी उपायुक्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें एवं सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम करते हुए सूचना दें.

झामुमो ने की भाजपा की शिकाय़त

झामुमो ने भी भाजपा की शिकायत की है. झामुमो की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि भाजपा लगातार निर्वाचन आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है - और चुनाव आयोग सो रहा है. सवाल करते हुए लिखा है कि आख़िर भाजपा को नियम तोड़ने की विशेष छूट है क्या ? आख़िर इतनी छूट के बाद भी 240 ही क्यों ? चुनाव आयोग कहता है कि किसी भी तरह का फॉर्म नहीं भरवाया जा सकता है. पर भाजपा के नेता, दल बदलू लगातार इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं और केंद्रीय चुनाव आयोग शांत है. सीएम इस पर संज्ञान लें, नहीं तो इंडिया गठबंधन भी अब ऐसे हथकंडे अपनाएगा.

ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से रहें सावधान

उधर, इस संबंध में मीडिया में कुछ विज्ञापन आने के बाद सभी जिला प्रशासन सतर्क हो गए हैं. इी सिलसिले में गिरिडीह जिला प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों यह सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ लोगों के द्वारा गोगो दीदी योजना के नाम से 2100 रुपए प्रति महिलाओं को लाभ देने के लिए आवेदन प्रपत्र भरवाया जा रहा है. इस संबंध में सर्वसाधारण सूचित किया जाता है कि वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा के तहत गिरिडीह जिले में गोगो दीदी योजना के नाम से कोई भी योजना संचालित नहीं है. न ही प्रशासन द्वारा कोई आवेदन प्रपत्र जारी किया गया है. आम लोगों से अनुरोध भी किया गया है कि कि ऐसे भ्रामकों विज्ञापन से सावधान रहें. सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक के हस्ताक्षर से यह विज्ञप्ति जारी की गई है. इसे भी पढ़ें - किरेन">https://lagatar.in/kiren-rijiju-advised-rahul-gandhi-to-improve-congress-objected/">किरेन

रिजिजू ने राहुल गांधी को सुधर जाने  की नसीहत दी, कांग्रेस ने ऐतराज जताया…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp