Search

 
 
 

देवघर पसिदन में  सीएम हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक

 
Deoghar : देवघऱ (Deoghar)- पीएम नरेंद्र मोदी की 12 जुलाई को देवघर आगमन व 14 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने 10 जुलाई को देवघर परिसदन में उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव अरुण सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत वरीय अधिकारी मौजूद थे. बैठक के बाद चलते-चलते सीएम ने पत्रकारों से सिर्फ इतना कहा कि पीएम की देवघर यात्रा और श्रावणी मेला की तैयारी अंतिम चरण में है. कोरोना महामारी के कारण दो साल श्रावणी मेला नहीं लगा. इस बार मेला लगने जा रहा है. श्रद्धालु निर्भीक होकर देवघर आएं. मेला में श्रद्धालुओ को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा. सीएम 10 जुलाई को हवाई मार्ग से सुबह के समय देवघर पहुंचे. नवनिर्मित एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एयरपोर्ट से वे सीधे बाबा मंदिर पहुंचे और सपत्नी पूजा-अर्चना की. 12 जुलाई को पीएम मोदी देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम देवघर कॉलेज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=352828&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीएम मोदी के आगमन को लेकर SPG की टीम पहुंची देवघर, संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही