Ranchi : ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिल्ली के ठिकानों पर तलाश कर रही है. मुख्यमंत्री कहां हैं, अबतक यह पता नहीं चल पाया है. इस बीच खबर यह आयी कि मुख्यमंत्री रांची पहुंच चुके हैं, लेकिन सीएम रांची में भी नहीं हैं. संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम के बयान से इस बात की पुष्टि हुई है. आलमगीर आलम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री रांची में होते तो वे इस कार्यक्रम में शिरकत करने जरूर आते. उनकी गैर मौजूदगी में वे कार्यक्रम में शामिल होने आये हैं. [wpse_comments_template]
रांची में नहीं हैं सीएम हेमंत सोरेन : आलमगीर आलम
Last Updated: Jan 30, 2024 12:00 AM (IST)