Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इलाज के लिए सीएम हेमंत सोरेन मां रूपी सोरेन को लेकर हैदराबाद रवाना, पैंक्रियाज में है तकलीफ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब चल रही है. रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में वो इलाजरत थीं. लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पा रहा था. इसे देखते हुए रूपी सोरेन को बेहतर इलाज के लिए हिल व्यू हॉस्पिटल से हैदराबाद के लिए रेफर कर दिया गया है. मुख्यमंत्री विशेष विमान से अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैदराबाद रवाना हो गये हैं. हेमंत सोरेन अपनी मां रुपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन सहित कुल 11 लोगों के साथ हैदराबाद रवाना हो गये हैं. बता दें कि रूपी सोरेन पैंक्रियाज से जुड़ी समस्या से जूझ रही हैं. हैदराबाद के गैस्ट्रो और लीवर का सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गेस्ट्रोलॉजी में उन्हें दिखाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें - मौसम">https://lagatar.in/weather-update-weather-will-change-in-jharkhand-from-tomorrow-but-heat-wave-will-continue-in-kolhan/">मौसम

अपडेट: झारखंड में कल से कुछ बदलेगा मौसम लेकिन कोल्हान में जारी रहेगा गर्मी का कहर
https://www.youtube.com/watch?v=2m7L06de0nw

पैंक्रियाज में इन्फेक्शन की बात आ रही है सामने

बता दें कि बीते 20 अप्रैल को उनकी तबीयत अधिक बिगड़ी, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें रांची के निजी अस्पताल हिल व्यू में भर्ती करवाया गया था. बुधवार को उनकी सेहत को देखते हुए टॉप गैस्ट्रो डॉक्टरों में शामिल प्रतिष्ठित डॉक्टर नागेश्वर रेड्डी से वीडियो कॉल के जरिए ओपिनियन लिया गया. नागेश्वर रेड्डी से ओपिनियन लेने के बाद रांची में निजी अस्पताल के डॉक्टर रूपी सोरेन के इलाज में जुटे हैं. डॉक्टरों के अनुसार, रूपी सोरेन को अचानक काफी उल्टी हुई और ब्लड प्रेशर असंतुलित हो गया, जिसकी वजह पैंक्रियाज में इन्फेक्शन की बात सामने आ रही है. इसे भी पढ़ें -निशिकांत">https://lagatar.in/nishikant-tweeted-pankaj-mishra-took-mining-at-sdos-address-the-truth-is-that-sdo-kothi-is-an-area/">निशिकांत

ने किया ट्वीट, पंकज मिश्रा ने एसडीओ के पते पर ली माइनिंग, सच्चाई यह है कि एसडीओ कोठी एक एरिया है
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही