Search

 
 
 

सीएम का सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्रः झारखंड में करें स्थायी चीफ जस्टिस की नियुक्ति

CM hemant soren letter to the Chief Justice of india: मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि झारखंड हाई कोर्ट में बार-बार कार्यवाहक चीफ जस्टिस की नियुक्ति होने की वजह से न्यायिक प्रशासन की निरंतरता पर असर पड़ता है.
 

Ranchi : (CM hemant soren letter to the Chief Justice of india)- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखा है. उन्होंने कोलेजियम से आग्रह किया है कि झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी चीफ जस्टिस की नियुक्ति हो. ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने स्थायी मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा है. 

 

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि झारखंड हाई कोर्ट में बार-बार कार्यवाहक चीफ जस्टिस की नियुक्ति होने की वजह से न्यायिक प्रशासन की निरंतरता पर असर पड़ता है. 

 

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट के वर्तमान कार्यवाहक चीफ जस्टिस एसएन पाठक 27 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं. पांच दिन बचे हैं लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ कि झारखंड हाई कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस कौन होंगे.

 

पत्र के मुताबिक चीफ जस्टिस रविरंजन के सेवानिवृत होने के बाद से अभ तक तीन बार दो से छह महीने के लिए कार्यवाहक चीफ जस्टिस की नियुक्ति की गई. इससे प्रशासन पर असर पड़ता है.

 

उल्लेखनीय है कि रिक्ति से कम से कम तीन महीने पहले नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल 26 फरवरी को कहा था कि किसी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायधीश बनने वाले न्यायधीश का स्थानांतरण दो महीने पहले किया जाता है. 

 

मुख्यमंत्री से कोलेजियम से आग्रह किया है कि इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए झारखंड हाई कोर्ट के लिए स्थायी मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही