Search

सीएम हेमंत सोरेन ने जस्टिस कैलाश प्रसाद देव को श्रद्धांजलि अर्पित की

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट परिसर पहुंचकर झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन से मन व्यथित है. उनका निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें. इसे भी पढ़ें – झासा">https://lagatar.in/jhasa-ranchi-unit-officials-took-charge/">झासा

रांची इकाई के पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp