Search

 
 
 

CM हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए किया जादोपटिया अनुष्ठान

Ramgarh News :   जादोपटिया अनुष्ठान के दौरान पारंपरिक चित्रों और लोककथाओं के माध्यम से मृत्यु से जुड़ी मान्यताओं एवं कथाओं का वर्णन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान विशेश्वर चित्रकार ने पारंपरिक विधि से संपन्न कराया. इसके साथ ही आदिवासी परंपरा के अनुसार तीन नहान (स्नान) का विधान भी पूरा किया गया.
 
जादोपटिया अनुष्ठान कराते हेमंत सोरेन

Ramgarh News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए पारंपरिक जादोपटिया अनुष्ठान संपन्न किया. माता के निधन के तीसरे दिन श्राद्धकर्म की परंपरा के अनुसार आयोजित इस अनुष्ठान में परिवार के सदस्यों ने भाग लिया.

 

जादोपटिया अनुष्ठान के दौरान पारंपरिक चित्रों और लोककथाओं के माध्यम से मृत्यु से जुड़ी मान्यताओं एवं कथाओं का वर्णन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान विशेश्वर चित्रकार ने पारंपरिक विधि से संपन्न कराया. इसके साथ ही आदिवासी परंपरा के अनुसार तीन नहान (स्नान) का विधान भी पूरा किया गया.

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे. पूरे अनुष्ठान के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए धार्मिक विधियां संपन्न की गईं.

 

जादोपटिया झारखंड की पारंपरिक लोककला और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसके माध्यम से चित्रों और कथाओं के जरिए जीवन, मृत्यु तथा लोकमान्यताओं का वर्णन किया जाता है.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही