Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र की अग्निपथ योजना पर सीएम हेमंत सोरेन ने उठाया सवाल, युवाओं से की अपील- ‘जागो भविष्य के कर्णधारों जागो’

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की नयी अग्निपथ योजना की घोषणा पर अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा है कि इस योजना में बहाली अनुबंध पर होगी और नाम दिया गया है अग्निवीर. इस स्लोगनवीर मोदी सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है. मुख्यमंत्री ने देश के युवाओं से अपील करते हुए कहा है- ‘जागो भविष्य के कर्णधारों जागो’. इससे पहले राज्य की सत्ताधारी राजनीतिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी इस योजना पर सवाल उठाया था. कहा था कि सेना में अनुबंध पर नियुक्ति कर मोदी सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है.

विभिन्न राज्यों में युवा सड़कों पर विरोध कर रहे हैं

बता दें कि भारतीय सेना के तीनों अंगों (थल, जल और वायु सेना) में भर्तियों के लिए केंद्र सरकार अग्निपथ योजना लायी थी. इसमें भर्ती होनेवाले जवानों को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा. इस घोषणा के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. देश के विभिन्न राज्यों में युवा सड़कों पर हैं. रेलवे ट्रैकों को जाम किया जा रहा है. ट्रैनों में आगजनी की भी घटनाएं हुई हैं. युवाओं को डर है कि अग्निवीर के रूप में चार वर्षों तक सैन्य सेवा के बाद उनका भविष्य पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. इसे भी पढ़ें – निगम">https://lagatar.in/against-the-order-of-the-corporation-372-shopkeepers-of-atal-vendor-market-remained-on-strike-for-the-second-day-the-team-of-the-corporation-reached/">निगम

के आदेश के खिलाफ अटल वेंडर मार्केट के 372 दुकानदार दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, निगम की टीम पहुंची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही