Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली, नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

 
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में आयोजित होने वाली नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. यह बैठक शनिवार यानि 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी. बैठक में झारखंड सरकार की ओर से नगर विकास विभाग द्वारा विकसित भारत 2047 के तहत राज्य का रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा. क्या है बैठक के प्रमुख बिंदु :- विकसित भारत 2047 का रोडमैप: झारखंड सरकार ने विकसित भारत 2047 के तहत राज्य के विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है, जिसे इस बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा.  एक्शन टेकेन रिपोर्ट: राज्य सरकार द्वारा एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और उनकी प्रगति की जानकारी दी जाएगी मुद्रा ऋण योजना और पीएम स्वनिधि योजना: पिछली बैठक में इन योजनाओं पर चर्चा हुई थी, जिसमें समाज के वंचित वर्गों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई थी।   झारखंड सरकार की उपलब्धियां : - मुद्रा ऋण वितरण: झारखंड सरकार ने 6278 जरूरतमंद लोगों को 55.33 करोड़ रुपये की मुद्रा ऋण वितरित की है.  स्वयं सहायता समूह: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत राज्य में 2014 से 2024 तक 24,380 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं.  ऋण उपलब्धता: 7748 लोगों को 10 लाख रुपये तक के ऋण उपलब्ध कराए गए हैं, जिसमें पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को किफायती ऋण दिए गए हैं .     इसे भी पढ़े -चौकीदार">https://lagatar.in/chowkidar-restoration-race-will-be-held-from-24-26-may-prohibitory-orders-will-be-imposed-around-the-stadium/">चौकीदार

बहाली की दौड़ 24-26 मई तक, स्टेडियम के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा लागू
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही