Search

 
 
 

देवघर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बाबा मंदिर में की पूजा

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के देवघर दौरे पर आएंगे. उनके दौरे को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन 10 जुलाई को देवघर पहुंचे. उन्हें नवनिर्मित एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. सीएम के दौरे का मकसद नवनिर्मित देवघर एयरपोर्ट का जायजा लेना है. एयरपोर्ट से प्रस्थान करने के बाद सीएम बाबा मंदिर पहुंचे और सपत्नी पूजा-अर्चना की. इसके बाद सीएम पीएम के दौरे और श्रावणी मेला को लेकर उच्चस्तरीय बैठक करने परिसदन पहुंचे. बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. देवघर में पीएम के दौरे को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है. एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद पीएम बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. वे देवघर कॉलेज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=353162&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर स्टेशन का पूर्व रेलवे के जीएम ने लिया जायजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही