Search

 
 
 

सभी विधायकों के साथ राजभवन पहुंच सीएम हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ राजभवन पहुंच अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अब चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. हालांकि राज्यपाल ने उन्हें अभी समय नहीं दिया है. वहीं चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है. इसको लेकर सत्ता पक्ष के विधायक राजभवन के बाहर डटे हैं. बता दें कि कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी थी. उन्हीं बसों में बैठकर विधायक राजभवन के लिए गये हैं. अब सबकी निगाहें राजभवन पर है. बता दें कि ईडी की टीम सीएम आवास में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है. वहीं सत्ता पक्ष के सभी विधायक और मंत्री भी सीएम आवास में ही मौजूद हैं. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/section-144-applicable-near-cm-residence-raj-bhavan-and-ed-office-extended-till-further-orders/">सीएम

आवास, राजभवन और ईडी दफ्तर के पास लागू धारा 144 अगले आदेश तक बढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही