Search

 
 
 

गिरिडीह दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन 12 अक्टूबर को आएंगे

 
Giridih : 12 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन गिरिडीह दौरे पर आएंगे. उनके दौरे को देखते हुए 10 अक्टूबर को झामुमो जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 12 से 22 अक्टूबर तक तथा 1 से 14 नवम्बर तक आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. झामुमो केंद्रीय व प्रखंड समिति के सदस्यों को उन्होंने  अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लाभुकों का ध्यान रखने को कहा. विधायक ने कहा कि योजनाओं में ग्रीन राशन कार्ड, किशोरी समृद्धि योजना, पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मनरेगा योजना, कंबल वितरण समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं. सीएम 12 अक्टूबर को इन योजनाओं की शुरुआत करेंगे. बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महलाल सोरेन, शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=441065&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही