Search

 
 
 

गिरिडीह दौरे पर 12 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन आएंगे

 
Giridih : इसी महीने 12 अक्तूबर को सीएम हेमंत सोरेन गिरिडीह के दौरे पर आएंगे. शहर के झंडा मैदान में उनका कार्यक्रम होगा. सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर बेंगाबाद प्रखंड के धूमाडीह में जेएमएम कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में विधायक डॉ. सरफराज अहमद मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सीएम गिरिडीह से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरूआत करेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर ने कहा कि बेंगाबाद प्रखंड के पांच सौ जेएमएम कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे. कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा संयोजक मंडल गठित करने की जिम्मेवारी सौंप दी गई है. संयोजक मंडल पच्चीस पंचायतों में पंचायत कमेटी गठित करेगा. बैठक में नीलकंठ मंडल, देवान बेसरा, रीसा मरांडी, प्रेमचंद दास, लालबिहारी महतो, मो. वाहिद, सोनाराम सोरेन, राजेन्द्र पंडित, शिवशंकर `मंडल, बाबूराम हंसदा, राजेश दास, बाबूजन मुर्मू, राजीव रंजन किस्कू, राकेश टुडू, प्रदीप मुर्मू, सुधीर सिंह समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=439368&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में बिना सूचना दिए घंटों गायब रहे चिकित्सक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही