Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन का 19 जून को सिमरिया दौरा, डीसी ने सभा स्थल का किया निरीक्षण

 
Simariya (Chatra) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 19 जून को सिमरिया दौरे पर रहेंगे. हर्षनाथपुर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस दौरान पूर्व आजसू नेता मनोज चंद्रा और कई समर्थक जेएमए की सदस्यता ग्रहण करेंगे. ऐसे में सीएम के दौरे से पहले चतरा डीसी अबु इमरान और पुलिस अधीक्षक राकेश रोशन ने सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिये. सभा स्थल का जायजा के दौरान सिमरिया एसडीओ सुधीर कुमार दास, एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, अंचलाधिकारी छुटेश्वर दास और थाना प्रभारी विवेक कुमार भी मौजूद रहे. (पढ़ें,  लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-ujjwal-sahu-became-the-district-coordinator-of-abvp-and-dashrath-sahu-became-the-district-chief/">लातेहार:

अभाविप के जिला संयोजक बने उज्जवल साहू व जिला प्रमुख बने दशरथ साहू)

अधिकारियों ने विशेष तौर पर हेलीपैड का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान डीसी और पुलिस अधीक्षक ने सभा स्थल में बनाये जाने वाले मंच, पंडाल, प्रवेश द्वार, निकास द्वार आदि का निरीक्षण किया. अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. विशेष तौर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन के लिए बनाये गये हेलीपैड का निरीक्षण किया. डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है. स्थानीय अधिकारियों को भी नियमित निरीक्षण और विधि-व्यवस्था के संधारण के निर्देश दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/eight-most-active-criminal-gangs-are-a-challenge-for-jharkhand-police/">झारखंड

पुलिस के लिए चुनौती हैं आठ मोस्ट एक्टिव अपराधी गिरोह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही