Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन गए दिल्ली, मल्लिकार्जुन खरगे से मिले

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को दिल्ली पहुंचे. जहां पर वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मिले. मिली जानकारी के अनुसार सोरेन झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया एलायंस के बीच सीट शेयरिंग, सीटों की अदला-बदली और अन्य साथी दलों को सीट देने आदि मुद्दे पर बातचीत की. सोरेन अभी दिल्ली में हैं और कांग्रेस नेताओं से बातचीत जारी है. जानकारी के अनुसार झामुमो कांग्रेस को वर्तमान सीटिंग सीटों के अलावा गत विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे सीटों को देने को तैयार है. कांग्रेस की ओर से 33 सीटों की डिमांड इस बार है. अब देखना है कि किसे कितना सीट मिलता है. क्योंकि इंडिया एलायंस के दो अन्य सहयोगी दल राजद और माले को भी खुश और संतुष्ट करना है. यह भी संभव है कि पहले दौर की बातचीत के बाद फाइनल राजद एवं माले के साथ बैठकर किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इंडिया गठबंधन का सीट शेयरिंग का पिक्चर क्लीयर हो जाएगी कि कौन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/important-decision-of-modi-government-the-poor-will-continue-to-get-free-food-grains-till-december-2028/">मोदी

सरकार का अहम फैसला, गरीबों को दिसंबर 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही