Search

 
 
 

जेपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र

 
Ranchi : संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2021 में सफल हुए अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को नियुक्ति पत्र देंगे. यह कार्यक्रम डॉ. राम दयाल मुंडा कला भवन, खेलगांव, रांची में आयोजित होगा. कार्यक्रम 12 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी और कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख उपस्थित रहेंगे.

परीक्षा में 252 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं

बता दें कि सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में 252 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं. यह परीक्षा रिकॉर्ड समय में आयोजित की गयी. यह परीक्षा 19 सितंबर 2021 को हुई थी. परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 31 मई 2022 को जारी हुआ था. 251 दिनों के अंदर आयोग ने परीक्षा की प्रक्रिया पूरी की थी. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-concerns-about-lalu-yadavs-health-rjd-got-rudrabhishek-done/">रांची:

लालू यादव की सेहत को लेकर चिंता, RJD ने कराया रूद्राभिषेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही