Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन जाएंगे कर्नाटक, सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को बेंगलुरु जाएंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मुख्यमंत्री की यह यात्रा कई मायनों में अहम बताई जा रही है. वहीं झारखंड कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें -बीज">https://lagatar.in/seed-scam-minister-satyanand-said-i-have-not-done-anything-wrong-yet-fir-was-lodged-against-me/">बीज

घोटाला: मंत्री सत्यानंद ने कोर्ट में कहा – मैंने कुछ गलत नहीं किया, फिर भी मुझपर हुआ FIR
यहां बता दें कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार शनिवार दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कर्नाटक के CM और डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे. इससे पहले दोनों नेताओं ने गुरुवार देर शाम राजभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके साथ ही राज्यपाल ने सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार को शपथ लेने के लिए बुलाया.

सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता चुना गया

शपथग्रहण समारोह कल दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया गया है. गुरुवार देर शाम को बेंगलुरु में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिद्धारमैया को विधायक दल को नेता चुना गया. खबर है कि कर्नाटक कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित प्रियंका गांधी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को निमंत्रण भेजा है.

कई गैर भाजपा राज्यों के सीएम को निमंत्रण

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी बुलावा भेजा है. इस क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को भी बुलाया गया है. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/jharkhand-ats-to-interrogate-gangster-aman-srivastava-for-6-days-court-gives-permission/">

 गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से 6 दिनों तक पूछताछ करेगी ATS, कोर्ट ने दी इजाजत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही