रांची डीसी को गेतलसूद में चिन्हित भूमि पर रिसोर्ट निर्माण जल्द शुरू करने का दिया निर्देश. रजरप्पा को साफ-सुथरा रखने के लिए तंत्र विकसित करने के निर्देशRanchi: मुख्यमंत्री ने इको टूरिज्म के मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी जिले के डीसी को पर्यटन विकास एवं खेल स्टेडियम निर्माण का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने रांची डीसी को वन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटन स्थलों के विकास का प्रस्ताव व प्राक्कलन संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से प्राप्त कर उपलब्ध कराने, डीपीआर तैयार करने में भवन निर्माण विभाग द्वारा सूचीबद्ध परामर्शी की सेवा लेने का निर्देश दिया. उन्होंने इसके तहत इको टूरिज्म के मानकों का ध्यान रखते हुए प्राकृतिक सौंदर्य से मेल रखने वाले संरचनाओं की प्रधानता रखने का निर्देश दिया. उन्होंने गेतलसूद डैम के पास पर्यटन विकास के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर भूमि प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने डीपीआर और आगे की आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने का का निर्देश दिया. इसे लेकर उपायुक्त रांची द्वारा भूमि चिन्हित कर उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है. इसे पढ़ें- INDIA">https://lagatar.in/delegation-of-india-will-visit-manipur-on-29th-will-see-the-ground-reality-will-suggest-to-the-government/">INDIA
के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल 29 को मणिपुर जायेगा, जमीनी हकीकत देखेगा,सरकार को सुझाव देगा
रजरप्पा में पर्यटन क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष तंत्र विकसित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रामगढ़ को रजरप्पा में पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं जरूरतों का आकलन और उसके लिए भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है. उन्होंने रजरप्पा पर्यटन क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष तंत्र विकसित करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ रखने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. इसके लिए आवश्यकतानुसार कंसल्टेंट की सहायता लेने का निर्देश दिया.धार्मिक एवं इको टूरिज्म पर जोर
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चतरा को ऐतिहासिक ईटखोरी एवं कौलेश्वरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्यों का आकलन और कार्यों के लिए भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है.वहीं, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को सारंडा, थलकोबाद एवं किरीबुरू में इको टूरिज्म विकास हेतु संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से प्रस्ताव प्राप्त कर भूमि विवरणी तथा आवश्यक अनापत्ति के साथ विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने गुमला के डुमरी स्थित सिरा -सीता धाम पर्यटन स्थल का सौंदर्यीकरण एवं विकास, आंजनधाम, नवरत्नगढ़ और टांगीनाथ पर्यटकीय विकास परियोजनाओं कार्यान्वयन जल्द करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें- अपराध">https://lagatar.in/two-operatives-of-the-pandey-gang-were-arrested-weapons-and-bullets-were-recovered/">अपराधकी योजना बनाते पांडेय गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हथियार और गोली बरामद
Leave a Comment