Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन का पलामू दौरा स्थगित, अब 22 अगस्त को होगा कार्यक्रम

 
Palamu: भारत बंद के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 21 अगस्त को पलामू में होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. अब यह कार्यक्रम 22 अगस्त को होगा. इस दिन सीएम पलामू में झारखंड मुख्यमंत्री मईंयां सम्मान योजना की शुरूआत करेंगे. बताते चलें कि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है. इस मामले में पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि झामुमो भारत बंद के समर्थन में है. किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देना चाहती है. इधर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पलामू डीसी शशि रंजन ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नया रूट चार्ट पर जारी किया गया है, जो 22 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के दिन लागू रहेगा. इसे भी पढ़ें -रिलायंस">https://lagatar.in/indian-companies-will-invest-50-billion-under-the-leadership-of-reliance-in-one-two-years-moodys/">रिलायंस

के नेतृत्व में भारतीय कंपनियां एक-दो साल में 50 अरब डॉलर का निवेश करेंगी : मूडीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही