Search

 
 
 

49 के हुए CM हेमंत, एक्स पर हाथ पर लगे कैदी के निशान शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

 
यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक : हेमंत Ranchi :   झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर सीएम ने एक्स पर जेल से रिहा होते समय हाथ पर लगाये गये निशान की तस्वीर शेयर कर इमोशमल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज अपने जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है. वह है यह कैदी का निशान, जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया. यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है.

ऐसे समाज का निर्माण करना होगा, जहां कानून सभी के लिए समान हो, सत्ता का दुरुपयोग न हो

हेमंत सोरेन ने आगे लिखा है कि जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई शिकायत, बिना कोई अपराध जेल में 150 दिनों तक डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों/दलितों/शोषितों के साथ क्या करेंगे. यह मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है. इसलिए, आज के दिन मैं और ज्यादा कृतसंकल्पित हूं. हर शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मूलवासी के पक्ष में लड़ने के अपने संकल्प को और मजबूत करता हूं. मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय के लिए आवाज उठाऊंगा, जिसे दबाया गया और न्याय से वंचित रखा गया है. जिसको उसके रंग, समुदाय, खान-पान और पहनावे के आधार पर सताया जा रहा है. हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा, जहां कानून सभी के लिए समान हो, जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो.

देश की एकता और विविधता में ही हमारी शक्ति है

सीएम हेमंत ने आगे लिखा कि हां, यह रास्ता आसान नहीं होगा. हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. लेकिन मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं. क्योंकि हमारे देश की एकता, विविधता में ही हमारी शक्ति है. हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिन पर सभी के स्नेह और उनको दी जा रही दुआ, आशीर्वाद और अपनापन के लिए धन्यवाद दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही