Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक में होंगे शामिल

Ranchi : मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की मुहिम को लेकर 12 जून को पटना में आयोजित बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हिस्सा लेंगे. यह बैठक बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होने जा रही है. इस बैठक में देश भर के करीब 20 गैर भाजपा राजनीतिक दलों के नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है. बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं. विपक्षी एकता को लेकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम एवं राजद नेता तेजस्वी यादव हाल ही में रांची आये थे. 10 मई को हुई इस मुलाकात के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नीतीश कुमार को गार्जियन बताया था. उन्होंने कहा था कि हम नई पीढ़ी के राजनीतिक सिपाही हैं. हमें इनसे बहुत कुछ सीखना है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-girls-of-sine-urdu-girls-plus-two-high-school-excelled/">रांची

: साइन उर्दू गर्ल्स प्लस टू हाईस्कूल की छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही