Search

 
 
 

Ranchi News: मोरहाबादी में CM हेमंत फहराएंगे तिरंगा, दुमका में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को झारखंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे.
 
हेमंत सोरेन, सीएम (फाइल फोटो)

Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को झारखंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे. वहीं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे.

इसे भी पढ़ें:

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे. इसके बाद वे समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री राज्य की जनता के लिए कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा. विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो सुबह 9.30 बजे विधानसभा परिसर में तिरंगा फहराएंगे.


मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है.

 

बारिश की संभावना को देखते हुए आम लोगों की सुविधा के लिए मैदान के चारों ओर शेड लगाए गए हैं. इसके अलावा पानी और बिजली की भी विशेष व्यवस्था की गई है.

 

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. लोगों की आवाजाही को देखते हुए कई रास्तों पर वाहनों के आने-जाने के रूट में भी बदलाव किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही