Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हड़िया दारू बेच रही महिलाओं से सीएम हेमंत की अपील, इसे छोड़ें, सरकार उन्हें रोजगार से जोड़ेगी

Advertisement
Advertisement
Ranchi  : राज्य में गरीबी की वजह से लोग खासकर आदिवासी महिलाएं हड़िया-दारु बेचने को मजबूर हैं. ऐसे लोगों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपील कर कहा कि वे हड़िया-दारू बेचना छोड़ें. सरकार उन्होंने रोजगार से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना शुरू की गई है. सीएम शुक्रवार को लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में आयोजित 21वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे.

महासम्मलेन संथाली आस्था, गौरवशाली अतीत, परंपरा, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महासम्मलेन सदियों से संथाली आस्था, गौरवशाली अतीत, परंपरा, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक रहा है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यह आयोजन होता है. आगे भी यह गौरवशाली परंपरा बनी रहे, इसलिए इसके संरक्षण में सरकार पूरा सहयोग करेगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और पुत्रों के साथ पूरे विधि विधान और पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/bjp-state-spokesperson-said-hemant-government-adopts-dictatorial-attitude-with-those-seeking-justice/">भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा – हेमंत सरकार न्याय मांगने वालों के साथ अपनाती है तानाशाही रवैया

सीएम ने कहा, जनता की उम्मीदों, जरूरतों के अनुरूप बनायी जा रही कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्ग और तबके के लोगों की आकांक्षाओं और उनकी जरूरतों के अनुरूप कार्ययोजना बना उसे धरातल पर लागू कर रही है. मौके पर सीएम ने कई योजनाओं पर ग्रामीणों को ध्यान दिलाया.
  • आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं के निष्पादन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार आपके द्वार पर आ रही है.
  • स्वरोजगार को भी बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत कई अन्य कार्यक्रमों को शुरू किया है.
  • ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए पशुधन विकास योजना शुरू की गई है.
  • सरकार के द्वारा सार्वभौमिक पेंशन योजना शुरू की गई है.
  • महिला समूहों को बढ़ावा देने के लिए बैंकिंग लिंकेज अथवा अन्य माध्यमों से उन्हें पूंजी उपलब्ध कराया जा रहा है. उनके उत्पादों के प्रमोशन तथा बाजार उपलब्ध कराने के लिए पलाश ब्रांड की शुरुआत की गई है.
  • सोना -सोबरन धोती -साड़ी योजना के तहत लाभुकों को 10 रुपये में हर साल 2 बार धोती- साड़ी उपलब्ध कराया जा रहा है.

सीएम ने लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्ति,  नियुक्ति पत्र का किया वितरण

इस दौरान सीएम ने बोकारो में विभिन्न सरकारी विभागों में 92 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इसके अलावा 5 लाभुकों को भूमि पट्टा, 4 आजीविका सखी मंडलों को मिनी ट्रैक्टर, 2 मत्स्यजीवी सहयोग समिति को मोटर चलित नाव,  2 लाभुकों को गाय,  3 लाभुकों को केसीसी,  2 महिला स्वयं सहायता समूहों को पूंजी के रूप में 5.72 करोड़ रुपये,  3 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत सम्मान के अलावा लाभुकों को वृद्धावस्था, विधवा, राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ प्रदान किया. इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/india-won-the-toss-new-zealand-were-invited-to-bat-first/">भारत

ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही