Search

 
 
 

सीएम हेमंत की गिरफ्तारी अप्रत्याशित नहीं : आजसू

 
गिरफ्तारी झारखण्डी जनता के सपनो से खिलवाड करने का नतीजा : सतीश Medininagar: आजसू पार्टी के केन्द्रीय नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को जायज बताते हुए इस पर सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा हाय तौबा मचाने को गलत बताया है. आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि एक कहावत है जैसी करनी वैसी भरनी और यह सीएम की यह गिरफ्तारी झारखण्डी जनता के सपनो से खिलवाड करनेवाले और लोकतंत्र का मजाक उड़ाने की परिणाम है. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जल जंगल जमीन पर से जनता का अधिकार लूटा व महिलाओं के सशक्तिकरण के मान सम्मान से खिलवाड़ किया है. उन्होंने कहा कि हद तो अब और हो गई जब राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर उंगली उठाया जा रहा है. झारखंड के सिर पर लगे कलंक को मिटाने के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन जरूरी है. मौके पर केंद्रीय सचिव विकेश शुक्ला व तुलसी शुक्ला मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बजट">https://lagatar.in/the-expectations-of-the-general-public-were-dashed-in-the-budget-saeed-naseem/">बजट

में आम जनता की उम्मीदों पर पानी फिरा : सईद नसीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही