Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई सरकार बनने के बाद सीएम हेमंत का पहला संथाल परगना दौरा, हवाई मार्ग से पहुंचे देवघर

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से अपने दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं. उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11:25 बजे हवाई मार्ग से देवघर पहुंचे. यहां 11:50 बजे वो बाबा बैधनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके पश्चात वे परिसदन में एक प्रशासनिक बैठक में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे जरमुंडी प्रखंड के सरडीहा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर में पूजा करेंगे. वहां से  2:55 बजे वे हवाई मार्ग से साहिबगंज जिले के पतना तलबड़िया फुटबॉल मैदान पहुंचेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पतना फुटबॉल मैदान जायेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम अपने निजी आवासीय कार्यालय, धरमपुर में करेंगे. उनके इस दौरे को धार्मिक, प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सीएम हेमंत सोरेन का यह दौरा इसलिए भी खास माना जा है, क्योंकि नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला संथाल परगना दौरा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही