Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत का विपक्ष पर कड़ा प्रहार, कहा- पूजा सिंघल आपके कार्यकाल की देन

  • सीएम ने कहा- आपलोगों ने सुविधा-संपन्न होते हुए भी राज्य का विकास क्यों नहीं किया
  • आपकी दी हुई ध्वस्त व्यवस्था को सुधारने में लगे हैं
  • विपक्ष ने वादों का मांगा हिसाब, सीएम ने दिया भाजपा को जवाब
  • सीएम के जवाब से नाराज बीजेपी विधायकों ने सदन का बायकॉट किया
  • सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
Ranchi : विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन चर्चा के बाद राज्यपाल का अभिभाषण ध्वनि मत से पारित हो गया. इससे साथ ही सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गयी. इससे पहले राज्यपाल के अभिभाषण पर दिन भर चली चर्चा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की ओर से इसका जवाब देते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया. कहा कि निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल आपके कार्यकाल की देन हैं. मनरेगा घोटाला आपकी सरकार की देन है.  सीएम ने कहा कि आपके शासन काल में गुजरात और महाराष्ट्र का विकास हुआ, जबकि आपने यहां लंबे समय तक शासन किया, तो झारखंड क्यों पीछे रह गया. कहा कि आप तो उस वर्ग से आते हैं, जिनके पास पैसा ताकत, बुद्धि सबकुछ है, हम तो आदिवासी हैं. आपने राज्य का विकास क्यों नहीं किया.  झारखंड पीछे क्यों रह गया. जबकि यहां पर डबल इंजन की सरकारें भी रहीं. डबल इंजन की सरकार में हाथी उड़ाए गए, हाथी उड़ाने के चक्कर में जमीन लूट ली गयी. कई तरह के घोटाले हुए, मुंह खुला तो सबके सब बेनकाब हो जाएंगे. सीएम के भाषण से नाराज बीजेपी विधायकों ने सदन का बायकॉट किया. इसे भी पढ़ें – बीरेंद्र">https://lagatar.in/call-records-reveal-more-than-a-dozen-mlas-and-leaders-were-in-contact-with-birendra-ram/">बीरेंद्र

राम के संपर्क में थे एक दर्जन से अधिक विधायक व नेता, कॉल रिकॉर्ड से खुलासा

इन्हें सच सुनने की आदत नहीं है

सीएम ने विपक्ष को घेरते हुए कहा- आपने जो व्यवस्था दी है, वह पूरी तरह से ध्वस्त मिली. उसे तो अभी सुधारने में जुटे हैं. इसमें तो समय लगेगा ही. आगे बढ़ने के लिए अतीत में झांकना जरूरी होता है. झारखंड का अतीत भाजपा का शासन काल रहा. इसलिए एक-एक चीज को समझृ बुझकर ठीक कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बीच में ही भाजपा के विधायक सदन से बाहर निकल गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें सच सुनने की आदत नहीं है. सच तो कड़ुवा होता है.

चीफ जस्टिस की तारीफ की

मुख्यमंत्री ने जोहार शब्द का जिक्र करते हुए भाजपा पर चुटकी ली. कहा कि ये लोग जोहार बोलने से बचते हैं. मगर अपने कार्यालय के द्वार पर जोहार शब्द का परमानेंट बोर्ड लगा दिया है. चलिए किसी कारण भी जोहार शब्द को अंगीकार तो कर रहे हैं. उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के नए चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शपथ लेने के पूर्व जोहार कहा. यह काबिले तारीफ है.

जब भानु को कह दिया, ये देखें दवा घोटाले वाले को

इससे पहले सीएम के भाषण के दौरान भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही खड़े होकर सीएम के भाषण का विरोध करने लगे. तब सीएम ने लगे हाथ कह दिया कि ये देखिए दवा घोटाले वाले को. कैसे चिल्ला रहे हैं.

भाजपा ने सरकार से मांगा वादों का हिसाब

इससे पूर्व भाजपा विधायक विरंची नारायण, अनंत ओझा और नवीन जायसवाल ने सरकार में शामिल कांग्रेस और झामुमो से अपने किए गए वादों का हिसाब मांगा. नवीन जायसवाल ने यहां तक कह दिया कि अगर पूर्ववर्ती सरकार की ही नीतियां (2016 की नियोजन नीति) लागू करनी है, तो फिर तीन साल से प्रयोग क्यों किया गया. जब खतियान आधारित स्थानीय नीति बनी ही नहीं, तो फिर काहे का जोहार यात्रा निकाली जा रही है. सरकार को तो प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति केंद्र देगा, ओबीसी आरक्षण केंद्र देगा, सरना धर्म कोड केंद्र देगा, तो आप क्यों बैठै हैं. क्यों जनता और युवाओं को धोखा दिया. कहां गया हर साल पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा. कहां गया बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा. कहां गया 1932 की स्थानीय नीति. अब तक कितने स्थानीयों को मिली निजी क्षेत्र में नौकरी. भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि यह सरकार हमारी नहीं, अपनी सेवा की सरकार है.
इसे भी पढ़ें – अडाणी">https://lagatar.in/congress-protest-in-blocks-on-march-6-regarding-adani-case-raj-bhavan-march-on-march-13/">अडाणी

मामले को लेकर 6 मार्च को प्रखंडों में कांग्रेस का धरना, 13 को राजभवन मार्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही