Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक्शन मूड में सीएम, राशन डीलर पर कार्रवाई का रांची डीसी को निर्देश

Advertisement
Advertisement
  • राजधानी में रातू का राशन डीलर खुलेआम कह रहा, सीएम के सामने ही राशन की ब्लैक मार्केटिंग करेंगे
Ranchi  :  सरकार के स्तर पर निर्देश देने के बावजूद राज्य के अधिकारी अपने कामों के प्रति किस तरह लापरवाह हैं, इसका एक जीता जागता उदाहरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक ट्वीट से पता चलता है. गुरुवार को सीएम ने पूर्वी सिंहभूम के डीसी से पूछा है कि क्या कारण है कि 2 साल पहले मामला संज्ञान में आने के बाद भी जिले के एक गरीब परिवार को अभी तक जरूरी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है? इसी तरह राजधानी के एक राशन डीलर का आज इनता मन बढ़ गया है कि वह लाभुक को धमकी भरे शब्दों में कह रहा है कि सीएम के सामने वह राशन की ब्लैक मार्केटिंग करेगा.

2 साल पहले घाटशिला एसडीएम ने दिया था आश्वासन, आज तक सरकारी योजनाओं से वंचित है गरीब परिवार

दरअसल, 2 साल पहले घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत गोहला पंचायत निवासी सोनिया धीवर को राशन, मास्क उपलब्ध कराया गया है. मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा जल्द ही आवश्यक सभी सरकारी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. लेकिन उक्त गरीब परिवार को आज तक लाभ नहीं मिला. गुरुवार को सीएम को जानकारी दी गयी कि मामले को लेकर 2 साल बीतने को है. अभी तक यह गरीब परिवार मूलभूत सरकारी योजनाओं से वंचित है. न राशन कार्ड है और न ही आधार कार्ड बना है. आश्वासन के अलावा इनको आज तक कुछ भी नहीं मिला है. जिसे देखते हुए सीएम ने कड़क शब्दों में पूर्वी सिहंभूम के डीसी से जवाब मांगा है.

रांची का डीलर खुलेआम कह रहा, सीएम के सामने राशन ब्लैक में बेचेंगे

इसी तरह सीएम ने रांची डीसी को एक राशन कार्ड डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. वायरल वीडियो में राजधानी रांची के रातू गोदाम के पास एक राशन डीलर (नाम - अशोक सिंह बताया जा रहा है.) लाभुक को राशन न देकर ब्लैक में राशन देने की बात खुलेआम कह रहा है. राशन डीलर तो यहां तक कह रहा है कि हिम्मत है तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुला लीजिए, उनके सामने भी हम ब्लैक करेंगे. मामला संज्ञान में आने के बाद सीएम ने रांची डीसी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/treasury-from-city-to-village-due-to-heavy-power-cut-in-jharkhand-sudeshs-letter-to-cm/">झारखंड

में बिजली की भारी कटौती से शहर से लेकर गांव तक त्राहिमाम : सुदेश की सीएम को चिट्ठी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही