Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम ने किया उद्घाटन, देवघर सहित संथाल में बिजली संकट होगा दूर

Advertisement
Advertisement
  • हेमंत सोरेन ने 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन जरमुंडी और 132 केवी डबल सर्किट लिलो ट्रांसमिशन लाइन का किया ऑनलाइन शुभारंभ
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय से बहुप्रतिक्षित एवं महत्वाकांक्षी 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन जरमुंडी और 132 केवी डबल सर्किट लिलो ट्रांसमिशन लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही यह लाइन शुरू हो गयी. इस ग्रिड सबस्टेशन में दुमका और देवघर ग्रिड से बिजली ली जाएगी. यह डबल सर्किट लाइन होगी. यानी एक तरफ से बिजली आ सकती है और दूसरी तरफ से जा सकती है. इससे अब संथाल परगना में बिजली संकट दूर हो जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2331.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ये क्षेत्र होंगे लाभान्वित

61.32 करोड़ की लागत से विश्व बैंक संपोषित इस योजना के शुरू हो जाने से बासुकीनाथ तीर्थ स्थल, तालझारी, घोरमारा, जरमुंडी तथा सोनारायठाड़ी आदि क्षेत्रों को सीधा फायदा होगा. इस क्षेत्र में वर्षों से जारी लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी.

बड़े पैमाने पर बन रहा है ग्रिड सबस्टेशन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि आज झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों, कर्मचारियों को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को निर्बाध एवं गुणात्मक बिजली पहुंचाने का दृढ़संकल्प लिया है. दुमका एवं देवघर जिला में बिजली में जो कमी आ रही थी, अब वहां निर्बाध बिजली सप्लाई की जा सकेगी. अब 80 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने से बासुकीनाथ तीर्थ स्थल, तालझारी, घोरमारा, जरमुंडी, सोनारायठाड़ी आदि क्षेत्रों में निर्बाध एवं क्वालिटी बिजली आपूर्ति होगी. इन क्षेत्रों के लाखों लोग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे. लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जायेगी.

श्रावणी मेला के साथ पावर ग्रिड सब स्टेशन का भी शुभारंभ

देवघर एवं दुमका जिले में बाबा बासुकीनाथ एवं श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ-साथ इस महत्वपूर्ण समय में यहां पावर ग्रिड सब स्टेशन का भी शुभारंभ हो रहा है. यह ग्रिड सब स्टेशन आज से यहां की जनता की सेवा के लिए कार्य करेगा. मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि बिजली ग्रिड सब स्टेशन मकान के पिलर की तरह होता है. राज्य में निर्बाध बिजली के आपूर्ति के लिए बड़े पैमाने पर क्षेत्रवार बिजली ग्रिड सब-स्टेशन बनाने का कार्य राज्य सरकार कर रही है. ग्रिड सब-स्टेशन बनने से बिजली सप्लाई में आ रही रुकावटें और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जा सकेगा.

100 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही राज्य सरकार

उद्घाटन स्थल पर उपस्थित लोगों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ-साथ वैसे उपभोक्ता परिवार जिनकी मासिक खपत एक सौ यूनिट से कम है, उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध कराया जा रहा है. हमारी सरकार जनकल्याण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है. सरकार ने बकाए बिजली बिल पर भी राहत देने का कार्य किया है. बिजली बिल बकायेदार परिवारों को किस्तों में धीरे-धीरे बिजली बिल के पैसे चुकाने का भी प्रावधान राज्य सरकार ने किया है. बेहतर एवं गुणात्मक बिजली सेवा बहाल करने में जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है.

बिजली के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कार्य- बादल

इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने उद्घाटन स्थल से अपने स्वागत संबोधन में कहा कि दुमका एवं देवघर जिला के लिए आज विशेष दिन है. जरमुंडी के तालझारी में 132/33 के०वी० ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी एवं 132 केवी द्विपथ लिलो संचरण लाइन का उद्घाटन होना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक काम किया जा रहा है. वर्तमान राज्य सरकार के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, जेबीवीएनएल निदेशक केके वर्मा वर्मा, उपायुक्त दुमका रविशंकर शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – परिवारवादी">https://lagatar.in/familyist-parties-are-a-stigma-on-democracy-it-is-necessary-eradicate-them-babulal/">परिवारवादी

दल लोकतंत्र पर कलंक, इन्हें मिटाना जरूरी- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही