मां भद्रकाली से की कामना, समाज को दुराचार से बचाएं पैसे के अभाव में नहीं रुकेगी किसी बच्चे की पढ़ाई हजारीबाग में सीएम ने अबुआ आवास के लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र Ranchi/Hazaribagh: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार को इटखोरी (चतरा) महोत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का विकास करेगी. उन्होंने कहा कि इटखोरी की एक अलग पहचान है. यह एक बहुत बड़ा धार्मिक स्थल है. मां भद्रकाली मंदिर में पूजा करने से मन को शांति मिलती है. उन्होंने कहा कि लोगों को अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए. बिना आस्था कोई कोई मनुष्य़ नहीं हो सकता. सीएम ने भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां भद्रकाली से राज्य के सभी लोगों की कुशलता की कामना की. साथ ही समाज को दुराचार से बचाने की भी कामना की. उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की अहम भूमिका होती है. देवी की कई रूपों में पूजा होती है. इससे पहले सीएम चंपाई सोरेन ने हजारीबाग के विनोवा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में कहा कि वह हर क्षेत्र में राज्य का विकास में करेंगे.सीएम ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 15 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. आधुनिक युग में झारखंड को भी विकास की ओर ले जाना है. उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा का लाभ दूसरे प्रदेशों के लोग ले रहे हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. यहां के मूलवासी को उसका लाभ मिलेगा. झारखंड में कोई भी परिवार भवन हीन नहीं रहेगा. सभी का अपना पक्का मकान होगा. सभी को शिक्षा देंगे. पैसे के अभाव में किसी की पढ़ाई नहीं रुकेगी. हर परिवार में शिक्षा का दीप जलेगा.
डबल इंजन की सरकार ने राज्य की खनिज संपदा को लूटा
हजारीबाग में सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है कि झारखंड में पूर्व की डबल इंजन सरकार ने राज्य की खनिज संपदा को लूटने का काम किया. खनिज संपदा पर उनकी गिद्ध की दृष्टि थी. शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए कभी कोई काम नहीं किया. बुनियादी सुविधा तक लोगों को नहीं दी. सीएम सोमवार को हजारीबाग के विनोबा भावे यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि पहले चरण में 113078 लोगों को अबुआ आवास दिया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने अबुआ आवास के लाभुकों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया. बताते चलें कि चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ में 282000 लोगों को अबुआ आवास दिया जाना है. हजारीबाग में सीएम का स्वागत जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय ने किया. पीएम आवास के लिए झारखंड को नहीं मिला पैसा
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए झारखंड को पैस भी नहीं मिला. लेकिन पूर्व सीएम हेमंत ने झारखंड के लोगों का दुख दर्द समझा और 20 लाख लोगों के लिए अबुआ आवास योजना की मंजूरी दी. सीएम ने कहा कि जिन लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, उन सभी लोगों को हर हाल में झारखंड सरकार अबुआ आवास देगी. पहले और पीछे चयन होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इनमें जो त्रुटियां होंगी, उसे भी सुधार लिया जाएगा, लेकिन सभी को आवास मिलेगा. हेमंत के कार्यकाल जो विकास कार्य़ शुरू हुए, उसे हर हाल में करेंगे पूरा
सीएम ने कहा कि हेमंत के कार्यकाल में जो विकास के कार्य शुरू किए गए, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि चंपाई सोरेन सरकार हेमंत सोरेन पार्ट टू के रूप में काम कर रही है. विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर के खेतों में हरियाली लाने के लिए पाइपलाइन से सिंचाई की व्यवस्था कर रही है. मैट्रिक पास विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना को अमली जामा पहनाया गया. 50 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को पेंशन देने का काम हो रहा है. बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. इसका लाभ 30 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा. धरातल पर उतर रही हैं योजनाएं
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने योजनाएं शुरू की थी, उसे धरातल पर उतारा जा रहा है. किसानों की ऋण माफी, सभी को पेंशन, ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण, 1932 का खतिय़ान सहित कई बड़े निर्णय गठबंधन की सरकार ने लिए हैं. श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि गठबंधन की सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment